FIRE
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में आग लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई के मलाड इलाके (Malad area) में आग लगी है।  घटना की जानकारी मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौक पर पहुँच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक मिले अपडेट के अनुसार इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। 

    समाचार एजेंसी ani से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के मलाड इलाके की झुग्गियों में लगी आग लग गई है।  मौके पर मौजूद फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग कैसे लगी अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फ़िलहाल आग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को नियंत्रित करने का काम कर रही है।