Mumbai-Nagpur Samriddhi Expressway

    Loading

    मुंबई: नागपुर (Nagpur) से मुंबई (Mumbai) के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे (Samriddhi Expressway) को दीपावली (Diwali) के पहले खोले जाने की तैयारी की गई है। नागपुर से शिर्डी (Nagpur to Shirdi) तक बन कर तैयार समृद्धि महामार्ग पर वाहन अधिकतम 120 किमी की रफ़्तार से दौड़ सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार के यातायात विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 

    उल्लेखनीय है कि एमएसआरडीसी के माध्यम से समृद्धि महामार्ग का निर्माण किया जा रहा है। नाशिक से शिर्डी के बीच  पहले चरण का लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों करने की योजना राज्य सरकार ने बनाई है।

    150 की स्पीड के अनुसार काम

    राज्य की उप राजधानी नागपुर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेस-वे का 701 किमी का काम 18 पैकेज में किया जा रहा है। एमएसआरडीसी के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे पर 150 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से वाहन चल सकें, इसे ध्यान में रख कर निर्माण किया गया है। हालांकि राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) ने अधिसूचना जारी कर कहा कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर समतल क्षेत्र में वाहनों की स्पीड अधिकतम 120 किमी प्रति घंटा जबकि घाट क्षेत्र में 100 किमी अधिकतम होगी। इसके अलावा मालवाही वाहनों की स्पीड अधिकतम 80 किमी निर्धारित की गई है।

    दूसरा चरण साल के अंत तक

    साल के अंत तक 623 किमी हाइवे को खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे पर पहले वर्ष में प्रति दिन लगभग 25,000 वाहन चलने की उम्मीद है। समृद्धि हाईवे राज्य के 10 जिलों, 26 तालुकों और 392 गांवों से होकर गुजरेगा।

    रिक्शा-स्कूटर पर पाबंदी

    समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर तीन या चार पहिया रिक्शा, मोटर सायकिल स्कूटर के चलने पर पाबंदी होगी।