Meet Director and head reliance hospital Dr-Bipin chevale at 6 pm today in Navabharat Vibes

इस कार्य्रकम में आज शाम 6 बजे नवी मुंबई रिलायंस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बिपिन चेवले उपस्थित रहने वाले है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है।ऐसे में नवभारत ने अपने पाठकों के लिए नवभारत Vibes ‘सीरिज़ ऑफ़ वेबिनार्स’का कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्य्रकम में आज शाम 6 बजे नवी मुंबई रिलायंस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बिपिन चेवले उपस्थित रहने वाले है। डॉ. बिपिन चेवले आज हमारे साथ “ कोविड 19 चिकित्सीय चुनौतियां ” पर बात करने वाले है। डॉ. बिपिन चेवले नवभारत के फेसबुक पेज  ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर शाम 6 बजे लाइव आने वाले है। तो आइये जानते है डॉ. बिपिन चेवले के बारे में कुछ बाते।

डॉ. बिपिन चेवले नवी मुंबई में स्थित रिलायंस हॉस्पिटल के डायरेक्टर है। उन्होंने अपने करियर में कई हॉस्पिटल में काम किया है। उनकी लोगो के प्रति मदद की भावना उन्हें आज इस बड़े मुकाम पर लेकर आई है। बता दे कि, मुंबई में जुलाई 2002 से नवंबर 2008 तक 6 साल 5 महीने के लिए Asst चिकित्सा अधीक्षक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने इंदौर में चिकित्सा अधीक्षक के तौर पर नवंबर 2008 से नवंबर 2011 तक काम किया है। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी जगहों पर कार्य किया। डॉ.चेवले ने सुविधा निदेशक फोर्टिस वाशी में नवंबर 2011 से अगस्त 2016 तक काम संभाला है। साल बदलते गए और डॉ.चेवले नयी ऊंचाई को छूते रहे। उन्होंने अगस्त 2016 से अक्टूबर 2018 तक एस एल रहेजा अस्पताल – एक फोर्टिस एसोसिएट CEO का पद संभाला था। वही, अक्टूबर 2018 से अगस्त 2019 तक उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पतालजीएम-संचालन के तौर पर भी कार्य किया है। इसके बाद वह केवल 5 महीने के लिए यानि अगस्त 2019 से दिसम्बर 2019 तक बी आर जीवन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर नजर आए थे।

तो आज शाम 6 बजे नवभारत Vibes ‘सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ कार्यक्रम में मिलिए, डॉ. बिपिन चेवले जी से। इसके साथ ही वे हमारे नवभारत के फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमसे रूबरू होंगे।