
मुंबई. नवभारत e-चर्चा में 2 जुलाई 2020 यानि आज शाम 6 बजे मिलिए अतिरिक्त मनपा आयुक्त (MCGM) श्री सुरेश काकानी और नायर हॉस्पिटल के DEAN डॉ. मोहन जोशी से। यह दोनों आज हमारे साथ “कोरोना के बदलते परिदृश्य में प्रशासन और शासन और चिकित्सा क्षेत्र में होंने वाली दिक्कतें और समाधान” पर हमसे चर्चा करेंगे। वे हमारे साथ हमारे नवभारत फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर आपसे लाइव मुलकात करेंगे। आइए जानते हैं हमारे अतिथियों के बारे में।
श्री सुरेश काकानी पेशे से एक आईएएस ऑफिसर हैं और वे महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास और मिहान इंडिया लिमिटेड में क्रमशः निदेशक और प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। वे नांदेड़ जिला के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं। सोलापुर में उन्होंने बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद और मीरा भायंदर नगर निगम में नगर आयुक्त के हिसाब से अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वे, शहरी विकास विभाग मंत्रालय, मुंबई में संयुक्त सचिव और विश्व बैंक, वाशिंगटन डीसी(अमेरिका) में एक अल्पावधि असाइनमेंट में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
इसी प्रकार डॉ. मोहन जोशी भी चिकित्सा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नाम है और वे वर्तमान में नायर हॉस्पिटल (मुंबई) के डीन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन दोनों ही अतिथियों से आज शाम 6 बजे आप नवभारत e-चर्चा में मिल सकते हैं। इसके साथ ही यह दोनों ही महानुभव हमारे नवभारत फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर आपसे लाइव मुलकात करेंगे।