mega block
File Photo

    Loading

    मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय कॉरिडोर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक मुलुंड से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10.37 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। डोंबिवली, दिवा, ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर रि-डायवर्ट की जाएंगी। सीएसएमटी से सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे के बीच छूटने/पहुंचने वाली सभी अप और डाउन स्लो सेवाएं अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। 

    सुबह 10.49 बजे से शाम 4.01 बजे तक सीएसएमटी के लिए पनवेल से छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 9.01 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक नेरुल से खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

    सीएसएमटी मुंबई-वाशी सेक्शन पर स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेंगी

    ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर और खारकोपर के बीच सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। सीएसएमटी मुंबई-वाशी सेक्शन पर स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी और नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    सांताक्रुज-गोरेगांव स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

    ट्रैक, सिगनलिंग और ओवर हेड उपस्करों के रख-रखाव कार्य के लिए पश्चिम रेलवे के सांताक्रुज-गोरेगांव स्टेशनों के बीच रविवार को जम्बो ब्लॉक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जायेगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर  के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप तथा डाउन फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्लॉक के कारण कुछ अप तथा डाउन ट्रेनें निरस्त रहेंगी।