MEMU Train
File Photo

    Loading

    मुंबई:  मध्य रेलवे (Central Railway) के दिवा-रोहा-दिवा-पेन  सेक्शन (Diva-Roha-Diva-Pen Section) पर अनारक्षित मेमू स्पेशल (MEMU Special) सेवाओं को शुक्रवार से बहाल कर दिया गया है। 01346 स्पेशल गाड़ी रोहा (Roha) से  सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर 7.45 बजे दिवा (Diva) जंक्शन पहुंचेगी। 01347 स्पेशल दिवा जंक्शन से 8.45 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे रोहा पहुंचेगी। 01348 स्पेशल गाड़ी रोहा से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर 6.46 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी। 

    01349  स्पेशल गाड़ी दिवा जंक्शन से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और 10.30 बजे रोहा पहुंचेगी। दिवा-पेन अनारक्षित मेमू स्पेशल दिवा जंक्शन से शाम 7.45 बजे प्रस्थान करेगी और 8.25 बजे पेन पहुंचेगी। 01352 स्पेशल ट्रेन पेन से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर 9.10 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी। 01355 स्पेशल दिवा जंक्शन से 11.20 बजे प्रस्थान करेगी और 12.55 बजे पेन पहुंचेगी।

    01356 स्पेशल गाड़ी पेन से 1.55 बजे प्रस्थान कर 3.30 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी। अनारक्षित मेमू विशेष सेवाएं उन सभी स्टेशनों पर रुकेंगी जहां नियमित मेमू सेवाएं रुकती थीं।