METRO 2

    Loading

    मुंबई : मुंबई में मेट्रो 2 ए और 7 का काउंट डाउन (Countdown) शुरू हो चुका है।  अगले कुछ दिनों में यह पटरियों (Tracks) पर दौड़ने लगेगी। पश्चिमी उपनगर अंधेरी (Andheri) के डी.एन. नगर (D.N Nagar) से दहिसर पश्चिम और अंधेरी पूर्व से दहिसर पूर्व को जोड़ने वाली इस मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) के मार्च से शुरू होने की संभावना है।  इस बीच एमएमआरडीए (MMRDA) ने संचालन का टाइम टेबल तैयार कर लिया है।

    रिसर्च,डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की टीम ने इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है। बताया गया कि इसी सप्ताह इंस्पेक्शन भी पूरा हो जाएगा।

    चलेगी 200 सर्विस

    पहले चरण में मेट्रो 2 ए और 7 कॉरिडोर पर लगभग 200 सेवाओं को चलाने की योजना है। बताया गया कि 10-10 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर दिन भर में 202 सेवाएं चल सकती हैं।

    पहली मेट्रो सुबह 5.07 बजे

    पहली मेट्रो ट्रेन दहानुकरवाड़ी से सुबह 5.07 बजे बजे छूटेगी।जबकि आरे से 5.30 बजे छूटेगी। आखिरी ट्रेन दहानुकरवाड़ी से रात 10.39 बजे और आरे से 11.22 बजे

    पीक आवर में ज्यादा ट्रेन

    पीक आवर सुबह 8.30 से 11 बजे तक और शाम 5.30 से 8.00 बजे तक है। मांग बढ़ने पर एमएमआरडीए व्यस्त समय में और ट्रेनें चलाएगा।

    कितने रेक?

    संचालन के लिए 10 रेक प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि सर्विस के लिए प्रत्येक दिन 8 रेक होगी।दो रेक स्टैंड बाय होंगे।

    न्यूनतम किराया 10 रुपए

    बताया गया है,कि मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपए एवं अधिकतम किराया 40 रुपए होगा।

    मेट्रो 7 के स्टेशन (चरण 1)

    आरे, दिंडोशी, कुरार, आकुर्ली, पोइसर, मागाथने, देवीपाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान,ओवरीपड़ा

    मेट्रो 2 ए के स्टेशन (चरण 1)

    दहिसर ई,अपर दहिसर, कंदरपाड़ा, मंडपेश्वर, एकसार, बोरीवली (वेस्ट), पहाड़ी एकसर, कांदिवली (वेस्ट) और दहानुकरवाड़ी।

    ड्राइवर लेस मेट्रो

    स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई मेट्रो कारें पहली बार ड्राइवरलेस तकनीक की हैं, हालांकि ड्राइवर रहेंगे। 25 केवी एसी ट्रैक्शन पावर पर संचालित और सीसीटीवी निगरानी से लैस होंगी। कोचों में  साइकिल ले जाने का प्रावधान भी है।

    2280 यात्रियों की क्षमता

    6 कोच एक मेट्रो रेक में 2280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।  सभी रेक स्टेनलेस-स्टील बॉडी से बनी हैं। एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अभी ये संभावित टाइम टेबल है। समय सारिणी को अंतिम रूप देने से पहले, यात्रियों की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाएगा।