Mumbai Metro
file

    Loading

    मुंबई: मुंबई मेट्रो वन (Mumbai Metro One) में यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) की संख्या फिलहाल 2 लाख पार कर गई है। बताया गया कि अभी भी प्री-कोविड (Pre-Covid) के मुकाबले 50% से कम पैसेंजर हैं। कोरोना काल में पिछले वर्ष मुंबई मेट्रो वन का परिचालन 211 दिनों तक बंद रहा। आर-इंफ्रा द्वारा संचालित मेट्रो में फरवरी-मार्च 2021 के सप्ताह के दिनों में धीरे-धीरे यात्री संख्या 100,000 से अधिक तक पहुंच गई। कोविड की दूसरी लहर (अप्रैल-मई 2021) के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मुंबई मेट्रो वन की सप्ताह के दिनों में यात्रियों की संख्या 50,000 से नीचे आ गई थी।

    यात्रा नियमों में छूट और प्रतिबंधों को हटाने के बाद जुलाई 2021 की दूसरी छमाही से यात्रियों की संख्या में सुधार होना शुरू हो गया। दिसंबर 2021 की शुरुआत से मुंबई मेट्रो वन की सप्ताह के दिनों में सवारियों की संख्या 2 लाख तक पहुंची। अब यह संख्या 2 लाख 5 हजार के ऊपर पहुंच गई है।

    बढ़ रही यात्री संख्या

    घाटकोपर से वर्सोवा के बीच चलने वाली मुंबई मेट्रो वन में यात्री संख्या बढ़ रही है। मेट्रो स्टेशन प्री-कोविड  रिकवरी रेट स्टेशन वार बढ़ा है। मेट्रो सेवाएं  सुबह 6:30 बजे से रात 11:15 बजे के बीच उपलब्ध रहती हैं। पहली ट्रेन वर्सोवा सुबह 6:30 पूर्वाह्न और अंतिम रात 10:30 बजे  छूटती है। इसी प्रकार घाटकोपर से पहली ट्रेन सुबह 6:30 बजे और अंतिम रात 10:55 बजे छूटती है। मुंबई मेट्रो वन वर्तमान में सप्ताह के दिनों में 298 ट्रिप चला रहा है, जिसमें पीक आवर्स के दौरान 4 मिनट और ऑफ-पीक घंटों के दौरान 6-10 मिनट की सर्विस फ्रीक्वेंसी है। स्कूलों- कॉलेजों के फिर से खुलने पर इस सप्ताह यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।