Things got better in Thane, Maharashtra, only seven new cases of corona surfaced, no death in last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए है। जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है। नए मामलों में से 150 मामले मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में सामने आए हैं। इसके अलावा शहर में बीते 24 घंटे में करीब साढ़े आठ हजार लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी।

    मुंबई में ओमिक्रॉन और डेल्टा कहर मचा रहा है। BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में बीते 24 घंटे में 20,971 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 150 मामले धारावी में मिले हैं। यहां कुल 558 एक्टिव केस है। वहीं नए मामलों में से 17,616 मरीज एसिम्प्टोमैटिक है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में बीते 24 घंटे में कुल 6 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। जबकि 8,490 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौटे हैं। फिलहाल शहर में 91,731 एक्टिव मामले हैं। यहां आज रिकवरी रेट 87% दर्ज किया गया है।

    BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में आज मिले नए मरीजों में से 1,395 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 88 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। मौजूदा समय में 2,385 मरीज ऑक्सीजन पर है। फिलहाल अस्पतालों में 6,531 मरीजों का इलाज चल रहा है और। मुंबई में 35,645 बेड्स है, जिसमें से 29,114 बेड्स खाली है।

    मुंबई में बीते 24 घंटे में 72,442 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यहां अब तक 140,64,537 नमूनों की जांच की जा चुकी है।