MTHL

    Loading

    मुंबई: देश का सबसे लंबा सी ब्रिज मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) तेजी से आकार ले रहा है। मुंबई से नवी मुंबई (Mumbai to Navi Mumbai) को जोड़ने वाले बहुउद्देशीय एमटीएचएल (MTHL) का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शिवड़ी-न्हावा शेवा हार्बर लिंक के रूप में भी यह जाना जाता है। एमटीएचएल 22 किमी लंबा, 6 लेन का ब्रिज जापान सरकार के सहयोग से बन रहा है।

    एमएमआरडीए के माध्यम से ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक लिफ्टिंग का काम एमटीएचएल ब्रिज पर चल रहा है। पिछले दिनों 95 मीटर लंबे ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक (ओएसडी) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया,जिसका वजन 920 मीट्रिक टन था। 

    देश का सबसे लंबा सी ब्रिज 

    कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार, 64 ओएसडी में से 14 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा चुका है। देश में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा ओएसडी एक सुपरस्ट्रक्चर है, जो पुल की भार वहन क्षमता में सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि एमटीएचएल पर काम योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। देश के सबसे लंबे सी ब्रिज का  15.5 किमी समुद्र के ऊपर होगा।

    जमीन पर पूरा हुआ स्पैन

    चिरले की तरफ पैकेज 2 के तहत जमीन पर 2.7 किमी का स्पैन पूरा हो गया है।यहां कूल 49 स्पैन लगाए गए हैं। इसके अलावा पैकेज-1 और पैकेज-3 का काम भी लगभग 85 प्रतिशत हुआ है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का विस्तार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तार के लिए एमएमआरडीए को लगने वाली लगभग 2,650 की अतिरिक्त राशि कर्ज के रूप में लिए जाने को मंजूरी दी गई है।

    2 घंटे की यात्रा 20 मिनट में

    मुंबई से नवी मुंबई जाने में इस समय लगभग 2 घंटे लग जाते हैं। एमटीएचएल के शुरू होने पर 120 मिनट से केवल 20 मिनट में दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इस परियोजना के वर्ष 2023 में पूरा होने की उम्मीद है। इससे उलवे, उरण से लेकर वाशी-पनवेल तक आवागमन में तेजी आएगी। इसके अलावा 6 किमी लिंक-वे बना कर इसे पुणे एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।