Reliance

    Loading

    मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) तुरंत एक्शन में आ गई। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताया है।

    अंबानी को  Z प्लस सिक्युरिटी दी गई है। जिसका खर्चा 20 लाख रुपये है। अंबानी खुद ही खर्चा उठाते हैं। Z प्लस सुरक्षा होने के कारण मुकेश अंबानी की सुरक्षा में एक समय पर 55 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इनमें 10 एनएसजी और एसपीजी कमांडो के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी व उनके परिवार से जेड प्लस सुरक्षा कवर वापस लेने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया था।

    मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार से विस्फोटक बरामद होने के बाद घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंबई पुलिस और अम्बानीस के पर्सनल सिक्योरिटी के अलावा यहां सीआरपीएफ, एसआरपीएफ, क्यूआरटी की टीमें तैनात की गई है। देर रात यहां एटीएस की टीम भी पहुंची थी। इलाके में हर व्यक्ति हर वस्तु पर पैनी नज़र रखी जा रही है।