
नई दिल्ली/मुंबई. महारष्ट्र (Maharashtra) और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके से एक छह साल की बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस मामले ने एक बार फिर मुंबई को शर्मिंदा कर दिया है।
घटना के अनुसार मानखुर्द थाना क्षेत्र के रहवासी 35 वर्षीय ‘दरिंदे’ ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची का बलात्कार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दरिंदे ने बच्ची को ‘टॉफ़ी’ का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसका बलात्कार किया किया। बाद में बच्ची ने घर जाकर अपनी मां से इसकी शिकायत की, जिसने तुरंत ही मानखुर्द थाने में FIR दर्ज करवाई। वहीं इस आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
Maharashtra | A 35-year-old man has been arrested for allegedly raping a six-year-old girl under Mankhurd police station limits, investigation underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 31, 2023
इस बाबत मुंबई पुलिस ने बताया कि, मानखुर्द थाना क्षेत्र के तहत छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जांच चल रही है।
गौरतलब है कि बीते 23 जनवरी को मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र (Worli police station area) में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को 20 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।