mumbai
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई.  सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, दशहरा (Dussehra) की सुबह में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) के  बांद्रा वर्ली सी लिंक (Bandra Warli Sea Link) पर 4 कार और एंबुलेंस की एक साथ भयंकर टक्कर हो गई जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

    वहीं इस घटना में 12 लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पर अभी और विवरण आना बाकी है। 

    ऐसे हुई  दुर्घटना

    मिली जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था।  

    लेकिन इस से पहले की वहां  एंबुलेंस  पहुँच कर घायलों को  लेकर जाती  तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से सीधे आकर टकरा गईं।  इसके बाद वहां जैसे अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां फ़ौरन राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है।