mumbai airport
Representative Image

    Loading

    मुंबई. मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर आए दिन भीड़ बढ़ (Crowd Increased) रही है। ऐसे ही भीड़ बढ़ने के कारण शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और अराजकता का महौल रहा। ऐसा लगा जैसे एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बन गया हो।  फ्लाइट छूटने के डर से लोग भागते नजर आए। त्यौहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। त्यौहारों के चलते एयरपोर्ट पर भीड़ भी बढ़ गई है। इसके चलते मुंबई (Mumbai) से बाहर जाने-आने वालों की भीड़ बढ़ गई है।  चेकिंग के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में देखा जा रहा है। विलंब होने से यात्री भड़क जा रहे हैं। 

    मुंबई एयरपोर्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अफरा-तफरी में शुक्रवार को कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। ऐसे ही भीड़ के चलते एयर इंडिया के दो यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। उन्हें लखनऊ जाना था, लेकिन चेकिंग के चलते लंबी कतारों में फंसे दोनों यात्री फ्लाइट तक नहीं पहुंच सके। सूत्र ने बताया कि सुबह 8.05 बजे की फ्लाइट यात्रियों के इंतजार में 8.42 बजे टेक आफ की, फिर भी यात्री विमान छूटने तक नहीं पहुंच सके। सूत्र के अनुसार ऐसे ही अन्य एयरलाइंस के यात्रियों की फ्लाइट छूटी। सूत्र का कहना कि वीकेंड होने से शुक्रवार और सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ऐसी ही स्थिति रहती है।

    टर्मिनल1 की भीड़ टी-2 पर

    सूत्र का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते एयरपोर्ट टर्मिनल-2 से टर्मिनल-1 के भी घरेलू विमानों को संचालित किया जा रहा है। व्यस्तता के कारण टर्मिनल 2 पर यात्रयों की भीड़ बढ़ गई है। घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को सुरक्षा जांच के तहत पर्याप्त समय देने के लिए जल्दी रिपोर्ट करने की सलाह दी है।

    यात्री हुए नाराज

    नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया पर हंगामा किया है। सिंगर विशाल ददलानी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर स्थिति बहुत खराब है। लोगों की अंधाधुंध भीड़, मशीनें काम नहीं कर पा रहीं हैं। हर तरफ अव्यवस्था। कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वे भीड़ को काबू नहीं कर पा रहे हैं। यह अव्यवस्था किसकी वजह से फैली है। कृपया उसकी जांच करें। ऐसे कई अन्य यात्रियों की शिकायत है। जब देश के प्रमुख एयरपोर्ट (मुंबई) पर ऐसी अव्यवस्था है तो अन्य एयरपोर्टों की क्या हालत होगी।