kamboj
Pic; ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में आजकल अजान और हनुमान चालीसा की राजनीति अपने चरम पर है। वहीं इन सबके बीच महाराष्ट्र के कद्दावर BJP नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) ने दावा किया कि बीते शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) के बांद्रा उपनगर के कलानगर इलाके में देर रात एक उग्र भीड़ ने उनकी कार पर हमला किया।

    मातोश्री के समीप हुआ कंबोज पर हमला

    गौरतलब है कि कलानगर में ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास मातोश्री भी है। यह भी बता दें कि, यहां से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उनके घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान भी किया है। तब से मातोश्री और उसके आसपास इलाकों में सैकड़ों शिवसैनिकों का जमावड़ा हो रखा है। 

    इधर कंबोज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “मैं एक शादी में शामिल होने आया था और घर लौटते समय मेरा वाहन कलानगर इलाके में एक रोड सिग्नल पर रुक गया है। अचानक, ही कुछ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने आकर मेरे वाहन पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए और दरवाजे के हैंडल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।”

    नहीं हुआ कोई घायल 

    उन्होंने साथ ही यह भी बताया कहा कि उनकी कार में कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस में भी इस बाबत शिकायत कर दी गई है। मैं इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं और मेरी पार्टी मिलकर BMCमें भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।” हालांकि इन सबके मध्य उन्होंने किसी पार्टी के नेता का नाम उन्होंने नहीं लिया।

    जांच करे पुलिस 

    कंबोज ने महाराष्ट्र पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनको हमले की जांच करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे  इस तरह के कुत्सित कृत्यों के बावजूद BMC ओर शिवसेना के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने हमलावरों को कायर भी बताया।

    पूर्व CM फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

    इधर इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, महाराष्ट्र में एक नई संस्कृति के तहत, भ्रष्टाचार की बात करने वालों को अब पीटा और उन पर हमला किया जाता है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर निशाना लेते हुए कहा कि,क्या मुंबई पुलिस कार्रवाई करेगी या इन कायरों को हमेशा कि तरह बचाने के लिए कोई नई कहानी बनाएगी।