File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को ठाणे जिले के एक बांध में कुछ जरूरी मरम्मत कार्य करने के लिए 1 से 10 नवंबर तक शहर में 10 प्रतिशत पानी कटौती (10% Water Cut) की घोषणा की है।

    नगर निगम ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, पाईस वियर में स्थापित न्यूमेटिक गेट सिस्टम को तत्काल मरम्मत की जरूरत है और यह काम 1 से 10 नवंबर तक किया जाएगा।

    बीएमसी ने कहा है कि, मुंबई महानगर, ठाणे और भिवंडी नगर निगम क्षेत्रों में 10 दिनों की अवधि के दौरान 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाने वाली है।जिसके मद्देनजर नगर निगम ने नागरिकों से पानी का सावधानी से उपयोग करने की अपील की है। 

    पानी शुल्क में बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव 

    इस बीच, अधिकारियों ने वर्ष 2022-23 के लिए पानी के शुल्क में 7% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के पास भेजा गया है। लेकिन, दूसरी तरफ जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने इस तरह की दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया है।