Things got better in Thane, Maharashtra, only seven new cases of corona surfaced, no death in last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में गिरावट जारी है। शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। मंगलवार को BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,815 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार पार हो गई है।

    BMC के मुताबिक, शहर में कोरोना के 1815 नए मामले मिलने और 13 लोगों की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,038,505 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,556 पर पहुंच गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि शहर में 293 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,97,042 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 22,185 एक्टिव मरीज है।

    BMC के आकड़ों के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 1,525 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक हैं, जबकि 293 को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, 68 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में शहर में 1,564 मरीज ऑक्सीजन पर है। फिलहाल यहां के अस्पतालों में 4,293 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 37,874 बेड है, जिनमें से 33,581 बेड खाली है। मुंबई में आज 34,427 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।