मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके (Ghatkopar Area) में आग लगने (Fire) की खबर सामने आई है। आग एक बस्ती में बने गोदाम में लगी है। आग इतनी भीषण है की उसपर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आग एक गोदाम में लगी है। आग की लपटे काफी दूर से नजर आ रही है। आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वहीं घाटकोपर में लगी आग में किसी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दमकलकर्मियों की तरफ से आग बुझाने का काम तेजी से जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि झुग्गियों के बीच भीषण आग लगी है। आग का धुंआ काफी उंचाई तक दिख रहा है।
देखें वीडियो-
#WATCH | Fire breaks out a godown in Ghatkopar area of Mumbai; eight fire engines rushed to the spot pic.twitter.com/tij8fX23sZ
— ANI (@ANI) January 3, 2022
बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में मुंबई (Mumbai Fire) के मानखुर्द इलाके (Mankhurd Fire) के मंडला कबाड़ बाजार (Mandala Scrap Market ) के एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाडियां पहुंची थी। इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि की नहीं हुई थी।