मुंबई में लगी भीषण आग (Photo Credits-ANI Twitter)
मुंबई में लगी भीषण आग (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai Fire) के भायखला इलाके में स्थित एक लड़की के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि आग भायखला इलाके में स्थित मुस्तफा बाजार के पास लड़की के गोदाम में लगी है। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की आठ गाडियां पहुंची है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई के भायखला में लगी इस आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। हालांकि आग किस वजह से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है। 

    वहीं आग की घटना पर डिवीजनल फायर ऑफिसर ने भी बयान दिया है। के.डी.घाडीगांवकर ने कहा कि आज सुबह करीब 6 बजे आग लगी। यहां पर हमारे 8 फायर इंजन और 10 वाटर टैंकर मौजूद हैं। अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। कूलिंग का काम चल रहा है।