mumbai
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कांदिवली (Kandivali) में बीते शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात फायरिंग हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की अब मौत हो गई है। इस फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। 

    वहीं उक्त खुनी घटना पर आसपास के लोगों ने बताया कि, यह फायरिंग दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हुए झगड़े की वजह से हुई थी। दरअसल आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके के रहने वाले हैं। उक्त फायरिंग के बाद इलाके में फोर्स तैनात है। साथ ही आरोपी भी फरार हैं।

    घटना पर मुंबई के जोन 11 के DCP विशाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांदिवली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पश्चिम लालजी पाड़ा इलाके में बीते शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात, चार राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। घटना के अनुसार दो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने इलाके में अचानक ही पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हैं। तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।