नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक अब से कुछ देर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) मुंबई में मातोश्री में उद्धव ठाकरे (Udhhdav Thackeray) से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वहीं आज उनके साथ राघव चड्ढा, संजय सिंह और भगवंत मान भी मौजूद हैं।
जानकारी दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal)और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Udhhdav Thackeray) से मुलकात करने बीते मंगलवार शाम को ही मुंबई पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के तहत आज केजरीवाल, मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने पहुंचे हैं। जहां उनके साथ राघव चड्ढा, संजय सिंह और भगवंत मान भी मौजूद हैं।
Maharashtra | Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann and other AAP leaders meet former Maharashtra CM Uddhav Thackeray and MP Sanjay Raut, in Mumbai. pic.twitter.com/o30RhAp1zy
— ANI (@ANI) May 24, 2023
ऐसी भी खबर है कि, केजरीवाल आगामी गुरुवार को राज्य प्रशासनिक मुख्यालय के सामने स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में दोपहर तीन बजे पवार से मिलेंगे। जानकारी दें कि, बीते मंगलवार को ही केजरीवाल और मान ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए देशव्यापी दौरे के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी।
जिस पर तन कोलकाता CM बनर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि नौकरशाहों की नियुक्तियों और तबादलों पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में TMC,आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी।