Local Train

    Loading

    मुंबई: कोरोना (Corona) की दूसरी लहर में देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक मुंबई (Mumbai) में अनलॉक (Mumbai Unlock) के बाद से शहर में पाबंदियों में ढील दी गई है। इसके साथ ही मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। इससे लोकल ट्रेनों में रोज़ाना सफर करनेवाले लाखों लोगों को राहत मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल पहली बार मुंबई उपनगर में दैनिक लोकल ट्रेन यात्रियों की संख्या 38-40 लाख के आसपास पहुंच गई है। 

    महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। तब से ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि उपनगर की मुंबई लोकल ट्रेनों में 40 लाख लोगों का रोज़ाना सफर करना महामारी से पहले का महज़ आधा ही आंकड़ा है लेकिन लगातार लोकल ट्रेनों में भीड़ बढ़ना इस बात का भी संकेत है कि, लोग सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, भले ही विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जाता रहे हों।

    खबर है कि, मध्य रेलवे पर दैनिक यात्री संख्या लगभग 21-22 लाख है। जबकि पश्चिम रेलवे पर यह मुख्य, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर 17-18 लाख है। इस बीच, 13-14 सितंबर को बेचे गए एमएसटी की संख्या भी सेन्ट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे पर सफर करने वाले लोगों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी गई है।

    सोमवार और मंगलवार को मध्य रेलवे ने क्रमश: 29,306 और 25858 मासिक सीजन टिकट बेचे गए। यह 11 अगस्त के बाद से सबसे अधिक हैं। इसी तरह, पश्चिम रेलवे पर सोमवार और मंगलवार को क्रमशः 8,028 और 10,995  मासिक सीजन टिकट जारी किए गए हैं। जानकार मानते हैं कि, यह आंकड़ा आनेवाले दिनों में और भी बढ़ सकता है।