Weather becomes pleasant in Mumbai, cold may increase further in the city: report
File

    Loading

    मुंबई: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। इस वायरस से संक्रमित मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड के मामलों में बढ़ा उछाल देखने को मिला है। इससे पहले मुंबई में कोरोना के 15 हजार 166 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन लोगों की मौत हुई है। मुंबई (Mumbai Lockdown Updates) में कोरोना के तांडव के मद्देनजर लॉकडाउन की अटकलें तेज हो गई हैं। 

    ज्ञात हो कि मुंबई में इससे पहले अप्रैल 2021 में दूसरी लहर के दौरान एक दिन में 11,206 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। सूबे में ओमीक्रोन के अब तक 653 मामले दर्ज हुए हैं। मुंबई में बढ़ते प्रकोप के कारण ही लॉकडाउन की अटकलें तेज हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में बुधवार को 144 ओमीक्रोन के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें से अकेले मुंबई से 100 मामले हैं। 

    वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने भी साफ कर दिया है कि अगर 20 हजार से अधिक मामले यहां सामने आते हैं तो लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुंबई में कोरोना तांडव के कारण पहली क्लास से 9वीं और ग्यारहवीं क्लास की पढ़ाई 31 जनवरी तक ऑनलाइन की गई है। साथ ही शादियों, समारोहों और सार्वजनिक जगहों पर बैन पहले ही लगाया गया है।