Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां की राजधानी मुंबई (Mumbai) मे एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से इतनी पीटाई की गई है कि उसकी मौत हो गई है। 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वर्ली पुलिस ने इस केस के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। 

मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई के वर्ली इलाके में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों की पहचान सचिन कावंडर,सदा कावंडर और भावेश साल्वे के रूप में हुई। मृतक ने कथित तौर पर सचिन कावंडर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की थी जिसके चलते विवाद हुआ था।