Things got better in Thane, Maharashtra, only seven new cases of corona surfaced, no death in last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) से बने हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई (Mumbai Corona Updates) में रोज़ाना बढ़ते कोरोना ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस बीच प्रशासन ने मुंबईवासियों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को बीएमसी ने कोरोना नियमों में ढील देने का एलान किया है। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) ने मंगलवार को मुंबई (Mumbai) में लगे कोविड प्रतिबंधों (Covid Restrictions) में ढील देने का फैसला किया है। ऐसे में कोरोना के चलते लगीं पाबंदियों के बाद नुकसान झेल रहे बिज़नेस को राहत मिली है।

    दरअसल, राज्य सरकार के आदेश के बाद बीएमसी ने मुंबई में लागू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) खत्म कर दिया है।

    ताज़ा गाइडलाइंस के मुताबिक इन चीज़ों को खोलने का आदेश है-

    – शहर की बीच, गार्डेन और पार्कों को भी समान्य समय तक आम लोगों के लिए खोलने का आदेश जारी किया गया है।

    – लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स, साप्ताहिक बाजार को भी पूरी तरह से प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

    – स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क, थीम पार्क अपनी क्षमता से 50 फीसदी तक खुला रखा जा सकेगा।

    – रेस्टारेंट, नाट्यगृह, थियेटर, भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम फोक प्रोग्राम के लिए भी 50 प्रतिशत के साथ खोलने की छूट दी गई है।

    – स्पॉट्स स्टेडियम में पूरी क्षमता के 25 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति दी गई है।

    – मैरिज हॉल, मैदान की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत या अधिकतम 200 लोगों के उपस्थित रहने की छूट दी गई है।

    – वैवाहिक कार्यक्रमों में अब 200 लोगों के शामिल होने तक की छूट है।

    मुंबई में कोरोना की मौजूदा स्थिति 

    बता दें कि, तेज़ रफ्तार से मुंबई में फैली कोरोना की तीसरी लहर अब नियंत्रण में है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक,  803 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। शहर में अब एक्टिव मरीजों में गिरावट देखी जा रही है। शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,047,393 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,630 पर पहुंच गई है। शहर में 1,800 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 10,19,088 हो गया है। मुंबई में मंगलवार तक रिकवरी रेट 97 प्रतिशत दर्ज किया गया था। फिलहाल शहर में 8,888 एक्टिव मरीज हैं।