Omicron in India
File Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Coronavirus) कमजोर पड़ चुकी है लेकिन ओमिक्रॉन (Omicron) का खतरा अभी भी है। गुरुवार को जिनोम सिक्वेंसिंग की आई 10वीं रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। BMC ने 10 फरवरी से 17 फरवरी तक कुल 237 लोगों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के भेजे थे जिनमें ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई है।

    BMC के अनुसार 237 सैंपल में से 29 प्रतिशत यानी 69 मरीजों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच थी। जबकि 41 से 60 वर्ष की आयु के 69 मरीज थे। 59 मरीज की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच थी। 27 मरीज यानी 12 प्रतिशत की आयु 1 से 20 के बीच थी। इसमें 5 प्रतिशत मरीजों की उम्र 81 से 100 साल थी। बता दें कि मुंबई में सभी गतिविधियां 100 फीसदी शुरु कर दी गई हैं। ऐसे में ऐसी रिपोर्ट का सामने आना स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता की बात है।

    BMC के मुताबिक कुल 376 नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे जिनमें 237 नमूने मुंबई के थे बाकी मुंबई के बाहर के थे। बीएसमी के अनुसार 237 नमूनों में से 6 मरीज ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी।

    मुंबई में 80 नए मामले

    गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 80 नए मरीज मिले। हालांकि बीते 10 दिन की तरह गुरुवार को भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में भी कोरोना के 467 नए मरीज मिले। बुधवार को राज्य में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।