Mumbai Police registers a case against Bollywood actor Rajat Bedi for alleged accident with his car
Photo:Instagram/RajatBedi

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंट के एक मामले में केस दर्ज किया है। सोमवार को कथित रूप से एक्टर की कार से मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स को टक्कर लग गई थी जिसके बाद रजत बेदी ने घायल शख्स को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

    खबर है कि, एक्टर रजत बेदी सोमवार शाम करीब 6:30 बजे अंधेरी वेस्ट में डीएन नगर पुलिस स्टेशन की हद में कार ड्राइव कर रहे थे तभी अचानक एक शख्स उनकी कार के सामने आ गया जिसके बाद उस शख्स का उनकी कार से एक्सीडेंट हो गया। 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस शख्स का एक्सीडेंट अभिनेता की कार से हुआ था उसे घटना में काफी चोटें आई हैं। हालांकि रजत बेदी ने खुद कार से उसे फ़ौरन मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, एक्सीडेंट के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद डीएन नगर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।