MUMBAI
Pic: Twitter

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ एक नवजात (Newborn Baby) को बचाने की एक बड़ी ही अनोखी घटना हुई है। दरअसल यहां के पंतनगर इलाके में एक नवजात नाले में बहा जा रहा था। उसे पहले यहाँ पर बिल्लियों (Cats) ने देखा और अपनी आवाज से आसपास के लोगों को इस बाबत अलर्ट किया। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। तो वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मौके पर पहुंचकर नवजात को नाले से निकाला और अस्‍पताल ले जाकर उस मासूम की जान बचाई।

    इस बाबत अब मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर एक जरुरी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि, एक नवजात कपड़े में लिपटा था। जिसे देखकर बिल्लियों ने आवाजें निकालनी शुरू कर दीं। इसके बाद लोगों का ध्‍यान उकत मासूम नवजात की ओर गया। लोगों ने उसे देखते ही इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी है। पुलिस की निर्भया स्‍क्‍वाड को तुरंत मौके पर भेजा गया उर मासूम की जान बचाई गयी।

    इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने बच्‍चे को नाले से बाहर निकाला और उसे तुरंत स्थानीय राजावाड़ी अस्‍पताल ले जाया गया। वहां पर फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि अब आ रही ख़बरों के अनुसार उक्त मासूम नवजात खतरे से बाहर है और सामान्य भी हो रहा है। इस बाबत भी पुलिस ने ट्वीट में नवजात की फोटो भी साझा की है।

    हालांकि अब तक बच्‍चे के मां-बाप या उन लोगों की पहचान नहीं हुई है, जिन्‍होंने उसे नाले में छोड़ा था। इस संबंध में भी खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच कर रही है।