sameer wankhede
File Photo

    Loading

    मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) समन भेज कर तलब करेगी। वानखेड़े ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे और मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले (Mumbai Police Commissioner Hemant Nagrale) से लिखित में शिकायत कर पुलिसकर्मियों पर उनकी निगरानी करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर हेमंत नगराले ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी मामले में मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी।

    समीर वानखेड़े ने 11 अक्टूबर को दावा किया है कि मुझ पर कुछ पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। वानखेड़े ने यह भी बताया था कि मुंबई पुलिस को इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी मिले हैं। वानखेड़े ने खुद पुलिस को सबूत दिए हैं। इन तमाम मामलों के बाद मुंबई पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। इसी मामले में अब मुंबई पुलिस वानखेड़े को समन भेजने जा रही है। उनकी दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मुंबई पुलिस जांच करेगी।

    सीसीटीवी के आधार पर जांच

    पुलिस ने ओशिवरा के श्मशान भूमि पर जाकर वहां के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। समीर वानखेड़े की मां का देहांत 2015 में हो गया था। उसके बाद से ही वह हर रोज श्मशान भूमि पर जाते हैं। हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले की जांच वानखेड़े और उनकी टीम कर रही है।