mumbai local train, Mumbai, Maharashtra, Local Train, Gujrat
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में आज यानी रविवार को बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है है, जिसकी वजह से लोकल ट्रेनों के संचालन पर काफी असर पड़ा है। इस बात की जानकारी पश्चिमी रेलवे से हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार, अंधेरी और चर्चगेट के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोकल ट्रेन सेवा (Mumbai Local Train) भी प्रभावित हो रही हैं। 

    बिजली की परेशानी रविवार सुबह 9:42 बजे से है, जबकि इसकी सप्लाई काटी गई। वहीं बॉम्बे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट के पीआरओ के अनुसार, मुलुंद-ट्रॉम्‍बे की 220 केवी की एमएसईबी ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग होने के कारण मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है।

    अधिकारियों ने इस मामले पर कहा है कि, जल्द ही दक्षिण मुंबई में और मध्य मुंबई में बिजली धीरे-धीरे बहाल की जा रही है।