mumbai rains
File Pic

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में लगातार बारिश (Rain) हो रही है। मुंबई में बुधवार सुबह तेज़ बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि, मुंबई में बदल छाए रहेंगे और दिन में भी बारिश जारी रहेगी। मुंबई में बुधवार को तेज़ बारिश की आशंका जताई गई है। मुंबई में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश हुई थी। 

    मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। आईएमडी ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी की महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।

    बता दें कि, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। मराठवाड़ा मध्य महाराष्ट्र का इलाका है जहां पहले से ही भारी बारिश के चलते हालात ख़राब हैं। यहां के आठ जिले- औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड, बीड, जालना और हिंगोली में भारी तबाही हुई है।

    वहीं बीएमसी के मुताबिक, शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ कई स्थानों पर हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 

    इसके अलावा यवतमाल जिले में मंगलवार को सुबह राज्य परिवहन की एक बस के बाढ़ के पानी में डूबे पुल को पार करते समय बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। अधिकारी ने कहा कि घटना उमरखेड़ तहसील के दहागांव पुल पर सुबह करीब आठ बजे हुई थी। वहीं कई जगह आकाशीय बिजली गिरने से मौतों की भी खबर है।