tim-cook
Pic: Social Modi

Loading

नई दिल्ली. विश्व के टेक दिग्गज और आईफोन जैसे धुरंधर मोबाइल के निर्माता एपल ने आज यानी मंगलवार (18 अप्रैल) को भारत में अपना पहला एपल स्टोर विधिवत रूप से खोल दियाहै। एपल का यह पहला स्टोर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज खुला है। जी हां, एपल का पहला रिलेटल स्टोर मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में खुला है। वहीं आज सुबह से ही स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग चुकी थी। वहीं आज जैसे ही टिम कुक ने स्टोर की दरवाजे खोले, जैसे मौके पर ख़ुशी और कामयाबी का जश्न शुरू हो गया।

वहीं आज के इस ख़ास इवेंट में कंपनी के CEO टिम कुक लॉन्चिंग में शिरकत की है। वे एक दिन पहले ही भारत आ चुके हैं। वहीं कुक ने अब से कुछ देर पहले यानी आज सुबह 11 बजे एपल स्टोर का उद्घाटन किया। पता हो कि, अब तक कंपनी थर्ड पार्टी रिटेल स्टोर की मदद से आईफोन और अन्य एपल प्रोडक्ट की बिक्री करती रही है। 

Courtsey: BQ Prime

वैसे एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, तो फिर इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर ही हैं। जानकारी दें कि, प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से हैं, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।

वहीं एपल के ऑफिशियल और थर्ड पार्टी स्टोर्स में सबसे बड़ा अंतर है कस्टमर एक्सपीरियंस का। ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खासियतें है। 

देखा जाए तो एपल स्टोर को रिन्यूएबल एनर्जी के हिसाब से ख़ास तौर से डिजाइन किया गया है। यानी यह पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा। वहीं भारत के इस पहले एपल स्टोर में ग्लास का काफी इस्तेमाल किया गया है, जो आर्टिफिशियल लाइट की कमी को काफी कम कर देते हैं। इस स्टोर में न के बराबर बल्ब और लाइट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं स्टोर में 4।50 लाख टिंबर एलिमेंट्स भी प्रयोग किए गए हैं।