Rape
(सांकेतिक तस्वीर)

    Loading

    मुंबई: मुंबई के साका नाकी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक महिला के साथ बलात्कार कर उसके निजी अंगों में रॉड डालने से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस  मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले में और भी संदिग्ध हो सकते हैं। 

    पुलिस के मुताबिक, मुख्य नियंत्रण कक्ष पर सुबह 3.30 बजे साकी नाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला के बेहोश होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भागने से पहले उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी। जिससे वह बेहद गंभीर हो गई। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक है। 

    साकीनाका थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने बताया कि आरोपी की पहचान स्थानीय 45 वर्षीय मधु चव्हाण के रूप में हुई है और इस अपराध के सिलसिले में उससे पूछताछ की जा रही है। गंभीर रूप से खून बहने वाली पीड़िता को गंभीर हालत में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है।