Mumbai Weather Updates : Weather in Mumbai, after light rain there was a sound of cold winter in the city
Representative Photo: File

    Loading

    मुंबई : चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को मुंबई (Mumbai) में हुई बेमौसम बरसात (Rain) के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। लोग इसका आनंद लेते हुए दिखाई दिए। वैसे तो ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुंबईकर (Mumbaikar) अब भी 35 डिग्री सेल्सियस तापमान से तप रहे हैं। बुधवार से मुंबई के मौसम ने करवट ली है। शहर के कई हिस्सों में रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे में गर्मी से परेशान मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिली है। 

    तड़के सुबह से ही दहिसर, बोरीवली में हल्की-फुल्की बारिश हुई उसके बाद मौसम खुशनुमा रहा दोपहर को दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हो  रही है। हालांकि मुंबई उपनगर का अधिक्तम तापमान में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शहर का अधिक्तम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 

    राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी

    मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काई मेट के प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट महेश पालावत ने बताया कि गोवा और रत्नागिरी के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम जब तैयारी होता है आसपास के क्षेत्र में बारिश होती है। इसलिए लगभग 20 नवंबर तक गुजरात, पालघर, ठाणे, मुंबई और राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। किसी हिस्सों में थोड़ी अच्छी बारिश भी हो सकती है।

    दिन में मिलेगी राहत

    बारिश के कारण दिन के तापमान गुरुवार से थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम खुशनुमा होगा, आसमान में बादल होंगे और बारिश भी। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

    न्यूमतम पारा 26.5 डिग्री तक पहुंचा

    मुंबई का न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार को उपनगर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और शहर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञनों की माने तो फिलहाल रात में तापमान अधिक ही रहेगा।

    वायु गुणवत्ता खराब 

    मौसम ने भले ही करवट लिया है, लेकिन मुंबई की वायु गुणवत्ता स्तर खराब ही है। बुधवार को मुंबई की वायु गुणवत्ता 204 एक्यूआई दर्ज की गई है। इसमें भी सभी अधिक हवा की क्वालिटी कोलाबा में 328 एक्यूआई, माझगांव में 319 एक्यूआई दर्ज की गई जो कि हवा के बेहद खराब स्तर को दर्शाती है।

    मुंबई में बारिश के लिए बना सिस्टम 20 से 21 नवंबर तक हट जाएगा, उसके बाद उत्तर से आनेवाली ठंडी हवाओं का प्रवाह एक बार फिर शुरू हो जाएगा। उसके बाद तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    - महेश पालावत, प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट, स्काई मेट