300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    मुंबई: मुंबईकर (Mumbaikars) कोविड (Covid) को मात देने में सफल हो रहे हैं। सोमवार को मुंबई में कोविड से किसी भी मरीज की मौत नहीं (No Death) हुई है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार ऐसा हुआ है कि कोविड के कारण किसी की मृत्यु नहीं हुई है। अब तक कुल 5 बार हुआ मुंबई में कोविड से किसी भी व्यक्ति मौत नहीं हुई है। सोमवार को मुंबई में 30 हजार टेस्टिंग के बाद 204 नए कोविड मरीज (New Covid Patients) मिले हैं, जबकि राज्य में 544 नए कोविड मरीज मिले हैं।

    पिछले 24 घंटे में राज्य में केवल 4 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है। मौत के कम होते आंकड़े राहत दे रहे हैं, लेकिन मुंबई में पिछले एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों की संख्या में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। मुंबई में 2061 एक्टिव केस हैं, जबकि राज्य में 7093 एक्टिव केस हैं। 

    ओमीक्रोन के 31 मरीज हुए ठीक

    राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित 54 मरीजों में से 31 लोग ठीक हो गए हैं। सोमवार को राज्य में एक भी ओमीक्रोन का नया मरीज नहीं मिला है। फिलहाल 81 संदिग्ध मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आना बाकी है।

    नाइट शिफ्ट में 9 हजार ने लिया टीका

    मुंबईकरों की सुविधा और टीकाकरण को गति देने के लिए बीएमसी ने शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रत्येक वार्ड में टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की। बीएमसी की इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिला रहा है। 14 दिसंबर से शुरू इस मुहिम के तहत 18 दिसंबर तक 9 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 132,08,730
    • कुल पॉजिटिव केस- 767331
    • कुल मौत- 16365
    • कुल ठीक हुए- 746328
    • डबलिंग रेट- 2095   दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 17

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,77,71,676
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,50,140
    • कुल मौत – 141353
    • कुल ठीक हुए- 64,98,015