Nalasopara

    Loading

    नालासोपारा: सिलेंडर ब्लास्ट (cylinder blast) हो जाने से 50 वर्षीय पति (Husband) और पत्नी (wife) बुरी तरह झुलस गए। यह घटना नालासोपारा (Nalasopara) पूर्व के तुलिंज (tulinj) क्षेत्र में महेश पार्क के सरस्वती नगर स्थित नक्षत्र बिल्डिंग में घटी। दोनों को उपचार के लिए वसई-विरार महानगरपालिका के विजय नगर अस्पताल (Hospital)पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मुंबई (Mumbai) के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) भेज दिया। जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    उसी बिल्डिंग के रहिवासियों ने बताया कि नक्षत्र बिल्डिंग के रूम नम्बर 311 में संजय सावंत और पत्नी शर्मीली सावंत रहती हैं। उनका एक लड़का है जो बाहर नौकरी करता है, और सप्ताह में एक दिन मिलने के लिए आता है। शुक्रवार की सुबह उनके घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 

    तुलिंज पुलिस कर रही मामले की जांच

    तेज धमाके की आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग वहां पहुंचे तो देखा दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गए है, घटना की सूचना तुलिंज पुलिस को देने के साथ ही दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिसे बाद में मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।