Uddhav Thackeray
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे file Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की ठाकरे सरकार (Thackeray Government) ने राज्य के किलों (Forts) की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बनाने के मकसद से मंत्रियों के बंगले का (Ministers Bungalows) नया नामकरण किया है। इस बारे में सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग ने आदेश जारी किए हैं। अभी तक मंत्रियों के इन बंगलों (Bungalows) के नाम ए-3 व ए- 4 जैसे अन्य नामों से जाना जाता था। जैसे  पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के सरकारी बंगले का नाम ए- 6 था, जिसे अब रायगढ़ नाम दिया गया है। 

    वहीँ गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के बंगले को शिवगढ़ और मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख के बंगले को अब जंजीरा नाम से जाना जाएगा। सरकार का मानना है कि मंत्रियों के बंगले के नए नामकरण से उन्हें नई पहचान मिलेगी। 

    मंत्री  बंगले का नाम  
    आदित्य ठाकरे रायगढ़
    जितेंद्र आव्हाड शिवगढ़ी
    विजय वडेट्टीवार  सिंहगढ़
    वर्षा गायकवाड  पावंगड़ी
    उदय सामंत रत्नसिंधु
    केसी पड़वी प्रतापगढ़
    अमित देशमुख जिंजारा
    हसन मुश्रिफ विजयदुर्ग
    दादा भुसे राजगढ़ी