Big relief to Narayan Rane and his son Nitesh, court granted anticipatory bail
File Photo:ANI

    Loading

    मुंबई: बीजेपी (BJP) नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) और उनके बेटे नितेश राणे (BJP MLA Nitesh Rane) मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचे। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान (Disha Salian) के मामले में दिए गए बयानों को लेकर पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी। 

    दरअसल, नारायण राणे और नितेश राणे को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पिछले दिनों मुंबई की मालवणी पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि, दिशा की मां वासंती सालियान की शिकायत के बाद नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे के खिलाफ शनिवार को मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की थी। हालांकि, मुंबई की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि, दिशा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था और इसके बाद उसकी हत्या की गई थी।

    नारायण राणे और नितेश राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जिसमें 211 (चोट लगाने के इरादे से किए गए अपराध का झूठा आरोप), 500 (मानहानि की सजा), 506-II (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की 67 शामिल हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    दिशा सालियान (28) ने 8 जून, 2020 को मौत हुई थी। मुंबई पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की गई थी। जांच में पुलिस ने पाया था कि, दिशा ने कथित तौर पर उपनगरीय मलाड इलाके की एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि, इसके छह दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटके पाए गए थे।