File photo
File photo

    Loading

    मुंबई: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और भाजपा (‍BJP) पर लगातार हमले कर रहे समाज कल्याण मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) पर भाजपा नेता मोहित भारतीय (कंबोज) (Mohit Kamboj) ने हमला किया है। 

    कंबोज ने कहा है कि नवाब मलिक के बेटे ने जमीन घोटाला (Land Scam) किया है। उलजुलूल आरोपों को लेकर उन्होंने मलिक को मानसिक उपचार कराने की भी सलाह दी है। 

    सीबीआई आरोपी से मलिक के बेटे की हिस्सेदारी 

    भाजपा नेता कंबोज ने कहा कि नवाब ने फुलझड़ी जलाई है ,पटाखे हम फोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक सीबीआई आरोपी से मलिक के बेटे की हिस्सेदारी है।  बैंक से फ्राड कर 135 करोड़ रुपए उनके बेटे की कंपनी में लगाया गया।  उस पैसे से काफी प्रापर्टी खरीदी गयी।  इन्होंने बांद्रा में 20 करोड़ रूपए की प्रापर्टी ली है।  यह प्रापर्टी इन्होंने एसआरए घोटाले के आरोपियों से ली है।  कंबोज ने कहा कि महाराष्ट्र के ऐसे मंत्री हैं जिनका ड्रग्स पेडलर से संबंध है। उनका सीबीआई आरोपियों से संबंध है।  उनका ईडी के आरोपियों से संबंध है।  उनका 26-11 के आरोपियों से भी संबंध है।  ऐसे मंत्री को पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।