
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ड्रग तस्करी (drug smuggling) के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राज्य की राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में NCB-मुंबई (NCB-Mumbai) को यह बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है, साथ ही सिंडिकेट के 3 प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसे एनसीबी-मुंबई की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फ़िलहाल इस मामले में जांच जारी है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ भी चल रही है।
एनसीबी-मुंबई ने बताया कि डोंगरी से ड्रग्स तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कई तलाशी अभियानों में डोंगरी से 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है, साथ ही सिंडिकेट के 3 प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1,10,24,000 रुपये नकद बरामद किये गए हैं। 186.6 ग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए गए।
NCB-Mumbai bursts major drug trafficking syndicate from Dongri. 20 kgs Mephedrone worth Rs 50 crores seized from Dongri in multiple search operations, 3 key members of syndicate arrested. Rs.1,10,24,000 cash recovered. 186.6 gms of gold ornaments were also seized: NCB pic.twitter.com/d5ozELyno4
— ANI (@ANI) June 10, 2023
बता दें कि एनसीबी-मुंबई को लम्बे समय से इस ग्रुप का इन्तजार था। पिछले दिनों इसके बारे में एनसीबी-मुंबई बारीकी से नजर बनाए हुई थी। मौके पाकर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। बताया जा रहा है कि इस काम में महिलाएं भी शामिल हैं। फ़िलहाल इस मामले में और जांच चल रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके तार अन्य अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।