No Entry

    Loading

    मुंबई: मुंबई शहर (Mumbai City) में बढ़ते ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) को देखते हुए और इस समस्या से निपटने के लिए मुंबई (Mumbai)के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एस राजवर्धन के नेतृत्व में मुंबई शहर में आने वाले हैवी व्हीकल (Heavy Vehicles) की सुबह-शाम के समय ‘नो एंट्री’ की गई है और नो एंट्री (No Entry) में आने वाली गाड़ियों से जुर्माना (Fine) वसूला जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने हैवी व्हीकल की एंट्री के लिए एक समय सीमा तय की है जिससे मुंबईकरों को इस ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर दुनिया दुनिया के टॉप-10 ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

    गौरतलब है कि दूसरे शहर और राज्यों के भारी वाहन अब मुंबई शहर में 24 घंटे नहीं आ सकेंगे, लोडिंग और हैवी व्हीकल का सुबह 8 बजे से 11 और शाम 5 बजे से 9 बजे तक मुंबई में आना मना है, क्योंकि यह समय लोगों की ड्यूटी पर जाने और लौटने का है और भारी वाहनों से ट्रैफिक का खतरा बना रहता है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की मुलुंड और मानखुर्द पुलिस ट्रैफिक डिवीजन एलर्ट पोजीशन में है। बता दें कि मुंबई में आने के लिए चार रास्तों में से दो रास्ते मानखुर्द चेकनाका और मुलुंड टोल नाका भी काफी अहम है। 

    वाहनों से वसूला जुर्माना

    मानखुर्द ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के सीनियर इंस्पेक्टर बलीराम धस ने बताया की जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एस राजवर्धन के आदेश के बाद चेकनाके पर नाकाबंदी और भी तेज़ कर दी गयी है। सुबह-शाम के समय हैवी व्हीकल आने पर नो एंट्री लगाई गई है, जिसकी वजह से गाड़ियां चेक नाकों और टोलनाकों के पास खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि हमने 13 अक्टुबर से 31 अक्टुबर के बीच में हमने 3,840 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है और प्रति वाहन 200 रूपए बतौर जुर्माना भी वसूला है। सीनियर इंस्पेक्टर बलीराम धस ने हैवी व्हीकल चालकों से अपील की है की बताए गए समय ध्यान रखें और नो एंट्री में शहर में नहीं आएं और खुद को जुर्माने और शहर को ट्रैफिक से बचाएं।