Heat wave wreaks havoc in America, death toll due to hot air in Oregon rises to 116
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबईकर (Mumbaikar) यदि ये सोच रहे हैं कि मार्च (March) में उन्हें गर्मी (Heat ) से राहत मिलेगी तो यह ख्याल अपने मन से निकाल दें। मौसम विशेषज्ञों (Weather Experts) की मानें तो समुद्र से आने वाली हवाएं देरी से सेट हो रही है जिसके चलते मुंबई (Mumbai) का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

    मुंबईकरों को इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल मार्च महीने की शुरुआत ही 38 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई थी। ऐसे में 3 से 4 बार पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। जबकि रविवार को उपनगर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा

    भले ही तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन स्काई मेट के प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट महेश पालावत ने बताया कि मार्च में मुंबईकरों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मुंबई का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इसका प्रमुख कारण उत्तर पूर्व से मुंबई की ओर आने वाली गर्म हवाओं का प्रबल होना है। मुंबई के तापमान को बढ़ने से रोकने में अरब सागर से आनेवाली नम हवाएं काफी अहम भूमिका निभाती है। फिलहाल समुद्री हवाएं देरी से सेट हो रही है जिसके चलते तापमान अधिक है।