अब गर्भवती महिलाओं का होगा वैक्सीनेशन

    Loading

    मुंबई. देश भर में गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन (Vaccine)दिए जाने  का निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लिया है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना (Shiv Sena) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (MP Priyanka Chaturvedi) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) को पत्र (Letter) लिखकर गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दिए जाने की मांग की थी। आईसीएमआर की सकारात्मक रिपोर्ट पर केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं का प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन  का निर्णय लिया है।

    सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने प्रसूता माता को वैक्सीन देने का निर्णय 19 मई को लिया, परन्तु गर्भवती माता को लेकर निर्णय नहीं लिया गया। देश में 67000 बच्चे रोज पैदा होते हैं, जबकि 2।7 करोड़ महिलाएं हर साल गर्भवती होती हैं। जानकारों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आम महिलाओं के मुकाबले संक्रमित होने का खतरा 70 प्रतिशत तक ज्यादा होता है। 

    सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया निर्णय का स्वागत 

    सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की पहल पर बीएमसी ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दिए जाने का निर्णय पहले ही लिया। अब केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी पूरे देश में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित वैक्सीन दिए जाने के निर्णय का स्वागत सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर आईसीएमएमआर, केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को धन्यवाद दिया।