Israel begins Corona vaccination of children, vaccines are being given to the age group of 5-11 years
Representative Image

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को 77 केंद्रों (Centers) पर 44, 264 लाभार्थियों का टीकाकरण (Vaccination) किया गया। इसमें 28, 664 बुजुर्गों, 6, 084 हेल्थ केयर वर्कर्स, 4,929 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 4,587 बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है।

     मुंबई में अब तक कुल 2,18, 958 बुजुर्गों, 1,86,317 हेल्थ केयर वर्कर्स, 1,25,044 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 27,631 रोगियों (45 से अधिक उम्र) का टीकाकरण कारण किया गया है। मुंबई कुल मिलाकर 5,57,950 लोगों का टीकाकरण हुआ है। राज्य में अब तक 24,34,966 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

    टीकाकरण के लिए वेटिंग

    मुंबईकरों को अब टीकाकरण के लिए अगले महीने की डेट मिल रही है। ऐसे कई लाभार्थी है जिन्होंने टीकाकरण के लिए अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन अब उन्हें 3 से 5 अप्रैल की डेट मिल रही है।

    मंत्री अशोक चव्हाण और रामदास आठवले ने लिया टीका

    राज्य के सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को मुंबई के जेजे अस्पताल में कोरोना का टीका लिया है। मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि मैंने वैक्सीन का पहला डोज़ ले लिया है। कोरोना महामारी को खत्म करने और देश को प्रगति की पटरी पर वापस लाने के लिए यह जरूरी है।