devendra-up divas

    Loading

    मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) एक उद्यमी राज्य बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी की अच्छी पकड़ है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है।

    फडणवीस सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ठाकुर एवं राज के पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। पूर्व राज्यपाल नाईक ने कहा कि जब वह राज्यपाल बने तो उन्होंने आम आदमी के लिए राजभवन का द्वार खोल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

    विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश का जमकर बखान किया

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहा है। इसको लेकर ‘उत्तर प्रदेश में का बा’ को लेकर लोकगीत गाये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को खुद से जोड़ते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  विनोद तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री काशी विश्वनाथ धाम बा, उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बा , उत्तर प्रदेश में कानून सूव्यवस्था बा। तावड़े ने उत्तर प्रदेश का जमकर बखान किया। इस अवसर पर मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस की शुरुआत करने वाले अमरजीत मिश्रा को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता आर यू सिंह ने कार्यक्रम की रुप रेखा प्रस्तुत की, जबकि आरडी यादव ने संचालन किया। अंत में विनय त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में महानगरपालिका में पार्टी के नेता विनोद मिश्र, मुंबई भाजपा उभामो अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, चित्रसेन सिंह, संतोष पांडेय, पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी, आर. डी. सोनकर,एड. दीप नारायण मिश्र,संतोष सिंह  सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।