Praja Foundation

    Loading

    मुंबई: विपक्ष में रहते हुए बीजेपी (BJP) के विधायकों (MLAs ) ने विधानभवन के अंदर और बाहर अच्छा प्रदर्शन  किया है। यह अलग बात है कि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा (Mumbai BJP President Mangal Prabhat Lodha) और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की गिनती मुंबई के फिसड्डी विधायकों में की गयी है। जनप्रतिनिधियों के कामकाज पर नजर रखने वाली सामाजिक संस्था प्रजा फाउंडेशन (Praja Foundation) ने मुंबई के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। जिसमें पहले स्थान पर दक्षिण मुंबई के मुंबादेवी क्षेत्र से कांग्रेस के अमीन पटेल को नंबर वन विधायक बताया गया है, जबकि दूसरे स्थान पर विलेपार्ले के भाजपा विधायक पराग अलवानी और तीसरे स्थान पर  दिंडोशी के शिवसेना विधायक सुनील प्रभु हैं। 

    शिवसेना के रविंद्र वायकर, शिंदे गुट में शामिल शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे और कांग्रेस के जिशान सिद्दीकी प्रजा की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाएं हैं। इनके नाम नीचे से क्रमानुसार एक से पांचवें स्थान पर है। टॉप फाइव में भाजपा के अमित साटम और अतुल भातखलकर का नाम शामिल है।

    36 विधायकों में से 31 को ही रैंकिंग में रखा गया

    मुंबई प्रेस क्लब में प्रजा फाउंडेशन के सीईओ मिलिंद म्हस्के ने रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि मुंबई के 36 विधायकों में से 31 को ही रैंकिंग में रखा गया। कांग्रेस के अमीन पटेल को 81.43 और बीजेपी के पराग अलवनी को 79.96 प्रतिशत अंक मिले। विधायकों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों की गुणवत्ता, प्रश्नों की संख्या, उपस्थिति, आपराधिक रिकॉर्ड, भ्रष्टाचार, जनसंपर्क और खुद के निर्वाचन क्षेत्र में प्रदर्शन को देख कर अंक दिए गए हैं। 

    ये हैं मुंबई के टॉप फाइव विधायक 

    1. अमीन पटेल (कांग्रेस)
    2. पराग अलवानी (बीजेपी) 
    3. सुनील प्रभु  (शिवसेना)
    4. अमित साटम 
    5. अतुल भातखलकर (बीजेपी) 

    ये हैं प्रजा की नजर में सबसे फिसड्डी विधायक

    • रविंद्र वायकर (शिवसेना )
    • प्रकाश सुर्वे (शिवसेना )
    • राहुल नार्वेकर  (बीजेपी )
    • मंगल प्रभात लोढ़ा (बीजेपी)
    • जिशान सिद्दीकी  (कांग्रेस)