Dilip Walse Patil
File Photo

    Loading

    मुंबई:  मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) की सभी जेलों में क्षमता से अधिक कैदी (Prisoners) हैं। जिसको लेकर राज्य में 8 नए जेल (Jail)का निर्माण किया जाएगा। राज्य के कई जेलों में नए बैरक का निर्माण कराया जा रहा है।

    गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने विधानसभा में बताया कि राज्य के 60 जिला कारागारों में कैदियों की क्षमता 24,722 है। जबकि वर्तमान में 35,565 कैदियों को रखा गया है। इसी तरह मुंबई (Mumbai), येरवडा (Yerwada), ठाणे (Thane), नागपुर (Nagpur) सहित 9 सेंट्रल जेलों की क्षमता 15,506 कैदियों की है,जबकि वर्तमान में 25, 165 कैदियों को रखा गया है। 

    अतिरिक्त नए बैरक बनाने का काम प्रगति पर 

    विधायक सुभाष देशमुख के सवाल पर गृहमंत्री ने बताया कि सोलापुर में नए जेल निर्माण का प्रस्ताव नहीं है, लेकिन गोंदिया, अहमदनगर, येरवडा, मुंबई, हिंगोली, भुसावल, अलीबाग और नांदेड़ में 8 नए जेल का निर्माण कराया जाएगा। वलसे पाटिल ने बताया कि येरवडा एवं विसापुर ओपेन जेल सहित चंद्रपुर, यवतमाल, अहमदनगर, नागपुर, बुलढाणा और सतारा जिला कारागृह में अतिरिक्त नए बैरक बनाने का काम प्रगति पर है।