arrested
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई में सीरियल किलर रमन राघव की एक बार फिर से याद ताजा हो गयी है। दक्षिण मुंबई के भायखला और जेजे मार्ग इलाके में 15 मिनट में फुटपाथ पर सोने वाले दो लोगों की हत्या ने पुलिस की नींद उड़ा दी। दोनों हत्याएं एक ही तरह से पेवर ब्लॉक से सिर पर मार की गयी थी। जेजे मार्ग पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने दोनों हत्याओं को जुर्म कबूल किया है। पुलिस को अंदेशा है कि पिछले कुछ महीने में उसने दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ पर होने वाले कई लोगों की हत्याएं की हैं।

    23 अक्टूबर को भायखला में फल मंडी में एक व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया। उसके कुछ ही मिनटों के बाद जेजे मार्ग के फुटपाथ पर भी एक व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया। दोनों की एक ही तरीके से हत्या की गयी थी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को सीरियल किलर रमन राघव और रविंद्र कंट्रोलु की याद ताजा हो गयी। शहर में सीरियल किलक के सक्रिय होने एवं किसी और दूसरे व्यक्ति को निशाना बनाए जाने को लेकर पुलिस के हाथ पैर फुल गए।

    सीसीटीवी से पकड़ा गया सीरियल किलर

    भायखला और जेजे मार्ग पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला, तो एक संदिग्ध दिखायी दिया। सीसीटीवी में उसका चेहरा साफ दिखायी नहीं दे रहा था और पीड़ितों की पहचान भी नहीं हो सकी थी। इससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही थी। पुलिस की कई टीमों के कड़ी मेहनत के बाद आरोपी मोहम्मद अली रोड के फुटपाथ मिला। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसकी पहचान सुरेश शंकर गौड़ा (40) के रूप में हुई। पुलिस की जांच में उसके साइको किलर होने की जानकारी सामने आयी।

    कुर्ला में पहले भी किया था हत्या

    उसने साल 2015 में कुर्ला में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सकी, जिससे वह जेल से छूट गया। इससे पहले मुंबई में बीयर मैन उर्फ रवींद्र कंट्रोले ने आजाद मैदान और मरीन ड्राइव में फुटपाथ पर होने वाले कई लोगों की हत्या कर दी थी। इसी तरह सीरियल किलर रमन राघव ने कुर्ला में छोटी बच्चियों के साथ रेप और मर्डर दहशत फैलाया था।