Vikhe Patil

    Loading

    मुंबई: भाजपा (BJP) के विधायक और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) भी कोरोना से संक्रमित (Corona Infected) हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। पाटिल ने अपील करते कहा है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वह अपनी कोरोना जांच करवा लें।

    खास बात है कि पाटिल हाल ही में समाप्त महाराष्ट्र विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में भी शामिल हुए थे। इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले के अलावा स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने भी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। 

    के.सी. पाडवी पाए गए थे संक्रमित

    महाराष्ट्र विधान मंडल के सत्र के दौरान हुई जांच में कैबिनेट मंत्री के.सी. पाडवी समेत कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।