वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

    Loading

    वसई: वसई-विरार महानगरपालिका (Vasai-Virar Municipal Corporation) के चुनाव (Election) को ढाई वर्ष बीत जाने के बाद फिर चुनावी बिगुल बज गया। महानगरपालिका प्रभाग रचना का आरक्षण (Reservation) मंगलवार को निकाला गया। तीन सदस्यीय प्रभाग रचना के अनुसार ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के बगैर 42 प्रभाग में ड्रा निकाला गया। तीन सदस्य के अनुसार वसई- विरार महानगरपालिका के 42 प्रभाग में नगरसेवकों की संख्या 126 है। पिछले चुनाव में 115 वार्ड के 115 नगरसेवक थे। 

    वसई-विरार महानगरपालिका के हुए आरक्षण ड्रा में कुल 42 वार्ड हैं और यह आरक्षण 126 सदस्यों के लिए निकाला गया था। इसमें 50 प्रतिशत महिला आरक्षण है, जिसके आधार पर 126 में से 63 महिला सभागृह में प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। इन महिला सदस्य संख्या में 3 अनुसूचित जाति, 3 अनुसूचित जनजाति और 57 सभी साधारण वर्ग की महिला होगी। 42 प्रभाग के 126 वार्ड में से 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 6 वार्ड अनुसूचित जनजाति और 115 वार्ड सर्वसाधारण के लिए है। 

    आपत्ति के लिए 1 जून से 6 जून तक का समय दिया गया 

    मंगलवार को आरक्षण निकाले जाने के बाद वसई-विरार महानगरपालिका अधिकारी राजेंद्र लाड ने बताया कि आरक्षण पर आपत्ति के लिए 1 जून से 6 जून तक का समय दिया गया है। इसके बीच अपनी लिखित आपत्ति महानगरपालिका कार्यालय में दिया जा सकता है।

    इस प्रकार घोषित हुआ आरक्षण

    • अनुसूचित जाति के लिए 5 सीट इसमें से महिला के लिए 3 सीट आरक्षित है। 
    • अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट आरक्षित है। 3 महिला के लिए 3 सीट आरक्षित रखा गया है।
    • अनूसचित जाति महिला आरक्षित प्रभाग
    • प्रभाग 11-अ, 20- अ, 28- अ
    • अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित प्रभाग
    • 1- अ, 36-अ, 42-अ
    • सर्वसाधारण महिला (सामान्य वर्ग)  4 ब, 5 ब, 6 ब, 10 ब, 12 ब, 15 ब, 16 ब, 18 ब, 21 ब, 22 ब, 23 ब, 24 ब, 25 ब, 31 ब, 35 ब, 38 ब
    • कुल स्थानों की संख्या – 115
    • महिलाओं के लिए आरक्षित सीट– 57

    पिछले चुनाव में संख्याबल

    • बहुजन विकास आघाडी 107 
    • निर्दलीय 01
    • शिवसेना 05
    • भाजपा 01
    • मनसे 01
    • कुल – 115